सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….
HNN/ किन्नौर
किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें वेतन 16500 से 19 हजार रुपए प्रतिमाह होगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 27 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ व 28 दिसंबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय निचार में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।