Loading...

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती :7 अक्तूबर को 150 पदों पर साक्षात्कार

NEHA • 4 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 7 अक्तूबर को सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा इन पदों को अधिसूचित किया गया है। इच्छुक आवेदक उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर में प्रात: 11 बजे से साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे ऊपर रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी, वजन 55 से 95 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित होने के उपरांत आवेदक को 8 घंटे के लिए प्रतिमाह 15 हजार से 16 हजार रुपए जबकि 12 घंटे का प्रतिमाह 19 हजार से 22 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त चयनित आवेदकों को पीएफ, ईएसआई तथा ग्रैच्युटी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रभारी उपरोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर सुमित ने कहा कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।