HNN/ सोलन
एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर, 2023 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 50 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर, 2023 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में प्रातः 10.30 बजे तथा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों को भरने के लिए प्रथम नवम्बर, 2023 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में प्रातः 10.30 बजे कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।कैंपस इंटरव्यू से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70601-79415 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





