Loading...

सिक्योरिटी गार्ड व सुपर वाइजर के 210 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….

By Ankita Published: 18 Feb 2024, 11:37 AM | Updated: 18 Feb 2024, 11:38 AM 1 min read

HNN/ मंडी

इवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपर वाइजर के 210 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 26 फरवरी को उप- रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप-रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं रखी गई है। आवेदक पुरुष की लम्बाई 5 फीट 7 ईंच, भार 60 किलोग्राम व आवेदक महिला की लम्बाई 5 फीट 4 ईंच, भार 48 किलोग्राम एवं आयु 20 से 36 वर्ष निर्धारित है।

चयनित होने के उपरांत सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपर वाइजर आवेदक को क्रमश: प्रतिमाह 12 हज़ार रूपये व 22 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उप रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में 26 फरवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भता नहीं दिया जाएगा।