सियांजी और जयदेवी स्कूल में स्वीप टीम ने बताया मतदान का महत्व
HNN/ मंडी
“मा भी पाणा वोट” थीम के तहत नाचन विधानसभा की स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियांजी और जयदेवी में जाकर मतदान तथा इसके महत्व की बात समझाई। स्वीप नोडल अफसर पवनजीत कश्यप ने बच्चों, अध्यापकों और कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।
बच्चों को बोला गया कि आप अपने घर में जाकर भी यह बताएं कि कोई मतदाता सूची से पंजीकृत होने से वंचित न हो। अगर ऐसा है तो भी 4 मई तक पंजीकृत हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो युवा 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष के हो चुके हैं वो भी 4 मई तक 2024 तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।
साथ ही बच्चों से आह्वान किया कि 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन बच्चे इस दिन अपने घरवालों और अन्य लोगों को साथ लेकर के अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करने को प्रेरित करें तथा नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें।
नोडल अधिकारी ने बताया कि इन चुनाव में एसडीएम गोहर ने नाचन विधानसभा में 81 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वित्तीय स्थान पाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे गए।
सियांजी स्कूल के पेंटिंग में आर्यन और शालिनी, नारा लेखन में महक और जानवी, भाषण में मुस्कान और पारुल क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे। जयदेवी स्कूल के पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष और अभिषेक, नारा लेखन में शालू और कशिश, भाषण में सिमरन और कानन क्रमशः प्रथम और द्वित्तीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियांजी और जयदेवी के बच्चों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यकर्मों में मतदान करने का संदेश दिया गया। सियांजी स्कूल में छात्राओं ने मतदान जागरकता गीत पर नृत्य पेश किया। जयदेवी के बच्चों ने मतदान पर नुक्कड़ नाटक पेश किया।