सिरमौर गोरखा एसोसिएशन पर नहीं लगने दिया जाएगा राजनीति विशेष का ठप्पा- राणा
नवनिर्वाचित कमेटी की संपन्न हुई बैठक में लिए गए कई फैसले
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर गोरखा एसोसिएशन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है मगर किसी विशेष पार्टी का ठप्पा नहीं लगने दिया जाएगा। यह बात आज रविवार को गोरखा भवन में संपन्न हुई सिरमौर गोरखा एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष रणजीत राणा ने कही।
उन्होंने कहा कि गोरखा समाज नैना केबल रियासत काल में बल्कि आजादी और आजादी के बाद भी देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज गोरखा समाज जो अधिकतर कैंट एरिया में रहते हैं उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गोरखा समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए।
आयोजित बैठक में क्षेत्रों से आए गोरखा समाज के करीब 90 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। बैठक में कार्यकारिणी को तमाम विषय वस्तु और आगामी किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य और फैसलों से भी अवगत कराया गया।
बैठक में पुरानी कार्यकारिणी से भी सलाह मशवरा कर संगठित होकर गोरखा समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए आग्रह भी किया गया। बैठक का संचालन रणजीत राणा की अध्यक्षता में महासचिव अनिल कुमार जोशी के द्वारा किया गया।
अनिल कुमार जोशी ने कहा कि हमें ना केवल अपनी संस्कृति को बचाए रखना है बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समस्याओं के समाधान भी निकालने हैं।
