Loading...

सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ इस दिन लेगा ट्रायल, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मौका…

Ankita • 12 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ दिनांक 18 अगस्त को अंडर-19 ब्वायज एंड गर्ल्स (जन्म 01 जनवरी 2006 या इसके बाद) और वरिष्ठ वर्ग (सीनियर मेन एंड वूमेन) के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन कर रहा है।

इस ट्रायल में भाग लेकर युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। ट्रायल में चन्यनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

ट्रायल के लिए आवश्यक विवरण:

  • ट्रायल तिथि: 18 अगस्त 2024
  • ट्रायल समय: 9 बजे प्रातः
  • ट्रायल स्थल: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाहन
  • पंजीकरण तिथि: 17 अगस्त शाम 5:00 बजे तक
  • पंजीकरण संपर्क: योगेश ठाकुर (9816685964), भरत सिंह (7807496182)
  • एंट्री शुल्क: सिंगल्स के लिए 500 रुपये, डबल्स के लिए 1000 रुपये

इन बातों का ध्यान रखें खिलाड़ी..

  • समय पर पहुंचें और अपना पंजीकरण करवाएं
  • आवश्यक दस्तावेज और खेल सामग्री साथ लाएं
  • ट्रायल के नियमों का पालन करें