Loading...

सिरमौर पुलिस का कांस्टेबल सस्पेंड, यह है पूरा मामला…

Ankita • 30 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर पुलिस के कांस्टेबल को वर्दी में विदेशी महिला से आपत्तिजनक लाइव चैटिंग करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर नाहन व अन्य स्थानों पर एक वीडियो वायरल हुई।

इस वीडियो में सिरमौर पुलिस के कांस्टेबल को यूनिफार्म में एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक इशारों व बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है। जैसे ही वीडियो सिरमौर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले को पुलिस कांस्टेबल के यूनिफार्म में गंभीर बताया।

इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संबंधित पुलिस कांस्टेबल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।