Loading...

सिरमौर प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर अध्यक्ष ने दी बधाई

Shailesh Saini • 3 Jan 2025 • 1 Min Read

शैलेंद्र कालरा बोले पत्रकारिता के उच्च मानदंडों और मर्यादा को बनाए रखना जरूरी

हिमाचल नाऊ नाहन

सिरमौर प्रेस क्लब ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कल ने सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और क्लब की यात्रा को याद किया।

उन्होंने कहा कि सिरमौर प्रेस क्लब की स्थापना के बाद से, हमने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बनाए रखने का संकल्प लिया है। हमने समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करना होगा और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य जारी रखना होगा।इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए और क्लब की यात्रा को याद किया।

उन्होंने कहा कि क्लब की स्थापना के बाद से, यह एक मजबूत और सक्रिय संगठन बन गया है जो पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित करने में मदद कर रहा है।बता दे कि यह कार्यक्रम सदस्यों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।