Loading...

सिरमौर में गेंहू खरीद की तारीख और दरें घोषित: किसानों को पिछली MSP से ₹160 अधिक मिलेंगे

Shailesh Saini • 2 Dec 2025 • 1 Min Read

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ज़िला सिरमौर में आगामी गेंहू खरीद सत्र के लिए तारीखें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कर दी है। इस बाबत जानकारी देते हुए उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि गेंहू की खरीद 01 अप्रैल, 2026 से शुरू की जाएगी।

​ उन्होंने बताया कि सरकार ने गेंहू का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया है। यह दर पिछली खरीद दर से सीधे ₹160 अधिक है, जो किसानों के लिए बढ़ी हुई आय सुनिश्चित करती है।

​ज़िला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गेंहू खरीद के लिए ज़िले में केवल दो स्थानों का चयन किया गया है। किसानों को अपनी फसल इन्हीं केंद्रों पर उपलब्ध करानी होगी।

  1. धान खरीद केन्द्र, धोलाकुआं
  2. APMC मार्केट यार्ड, पांवटा साहिब

​प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी फसल केवल इन्हीं निर्धारित क्रय केन्द्रों को उपलब्ध करवाएँ।

इस बाबत अधिक जानकारी के लिए ज़िला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, नाहन (दूरभाष: 01702-222558) या क्षेत्रीय प्रबन्धक, हि० प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, ज़िला सिरमौर (दूरभाष: 01702-222258) पर संपर्क किया जा सकता है।