Loading...

सिरमौर में चार दिन भारी बारिश के आसार, सतर्क रहें लोग

Ankita • 7 Aug 2024 • 1 Min Read

उफनते नदी नालों को पार न करें लोग, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

HNN/ नाहन

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिलाधीश सिरमौर ने आगामी चार दिनों में बहुत भारी वर्षा, आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आम जनमानस को सूचित करते हुए कहा है कि नदी नालों विशेषकर उफनते हुए नदी नालों को पार न करें चुंकि बारिश के कारण सभी नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो जाता है जिससे किसी भी व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गिरी नदी, यमुना नदी, टोंस नदी, जलाल नदी, मारकंडा नदी के अलावा अन्य खड्डों, नालों में पानी का जलस्तर बढ सकता है। उन्होने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचे। नदी नालों के पास न जाए और पहाड़ी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें, बिना किसी कारण ऐसे क्षेत्रों में यात्रा न करें व किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। 

उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों अनुरोध किया है कि वह इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में उच्च सर्तकता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा अथवा घटना की स्थिति में तुरन्त जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केन्द्र सिरमौर के दूरभाष नंबर-70187009700, 01792-226405 तथा टोल फ्री नंबर-1077 पर सूचित करें।