सिरमौर में डेंगू का कहर, अब 881 पर पहुंच आंकड़ा
स्क्रब टायफस के भी हैं 43 मामले, विभाग बोला- सभी संस्थाओं में दवाएं व टेस्ट की सुविधा उपलब्ध
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर इन दिनों डेंगू की चपेट में चल रहा है। करीब 10 दिन पहले जहां पूरे जिला में डेंगू के 396 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं अब यह आंकड़ा 881 पर पहुंच गया है। डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच रही हैं। यही कारण है कि वीरवार की शाम डीसी सिरमौर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ एक विशेष बैठक भी रखी गई है। डीसी सिरमौर खुद इस समय जिला में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर नजर बनाए हुए हैं।
इससे पहले भी प्रशासन के द्वारा नगर प्रशासन को फॉगिंग और अन्य उपाय को जल्द से जल्द इंप्लीमेंट करने को लेकर आदेश दे चुके हैं। सीएमओ जिला सिरमौर अजय पाठक ने इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त संस्थानों पर दावों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करवा रखी है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट की भी सुविधा रखी गई है।
डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिला में स्क्रब टायफस के मामले में जहां 26 थे वहां अब यह मामले 43 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्क्रब टायफस को लेकर के स्थिति नियंत्रण में है। सीएमओ ने बताया कि विभाग के कर्मचारी लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। यही नहीं जिन स्थानों पर ज्यादा डेंगू फैला है वहां पर इकट्ठा पानी को भी बहाकर डेंगू के प्रकोप से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।
बता दें कि जिला में सबसे ज्यादा मामले नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला में दर्ज किए गए हैं। वहीं डेंगू के प्रकोप के चलते बकरी के दूध की भी डिमांड बढ़ गई है। बकरी का दूध हजार से लेकर 1500 रुपए लीटर तक बिक रहा है। इसके अलावा गिलोय और पपीते के पत्तों की भी डिमांड बढ़ रही है।
डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानियां बरतने की सलाह:-
- घर के आसपास और घर के अंदर इकट्ठा पानी को साफ करें और उसे सूखा रखें।
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और घर के अंदर मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
- पूरे कपड़े पहनें और मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम का इस्तेमाल करें।
- डेंगू के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, और उल्टी शामिल हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- डेंगू के इलाज में आराम, तरल पदार्थ पीना और दवाएं लेना शामिल है।
- डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को डेंगू के बारे में जानकारी दें।
- स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करें और डेंगू के मामलों की रिपोर्ट तुरंत दें।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं और लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचने के उपाय बता रहे हैं।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि डेंगू के इलाज में कुछ घरेलू उपाय भी मदद कर सकते हैं:
- गिलोय और पपीते के पत्तों का रस पीने से डेंगू में मदद मिल सकती है।
- बकरी का दूध पीने से भी डेंगू में मदद मिल सकती है।
- तरल पदार्थ पीना और आराम करना डेंगू के इलाज में मदद कर सकता है।