सिरमौर में डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या, अब तक इतने लोग…..

people-suffering-from-dengu.jpg

HNN/ सिरमौर

जिला सिरमौर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सिरमौर में डेंगू की चपेट में आने से कई लोगों की जान भी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला के निचले क्षेत्रों से रोजाना डेंगू के 10 से 15 मामले सामने आ रहे हैं। जिला में अभी डेंगू का आंकड़ा 988 पहुंच चुका है। वहीं, मंगलवार को डेंगू के 9 और मरीज मिले है।

सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम को लेकर भरसक प्रयास कर रहा है। इस समय लोगों का जागरूक होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बुखार आने की स्थिति में मरीज चिकित्सीय जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करने के निर्देश दे रहा है।