लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर की खबर फर्जी, प्रशासन का खंडन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 सितंबर 2025 at 12:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीसी प्रियंका वर्मा ने कहा- शिलाई ब्लॉक के लिए कोई पत्र जारी नहीं हुआ

सिरमौर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया कि शिलाई विकासखंड के लिए आरक्षण रोस्टर की मंजूरी से जुड़ा कोई भी पत्र उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है।

नाहन

फर्जी पत्र से फैला भ्रम
वायरल फर्जी पत्र में दावा किया गया था कि शिलाई ब्लॉक में पंचायत चुनावों के लिए सीटों का आरक्षण तय कर दिया गया है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रशासन का सख्त रुख
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है और इसकी शिकायत की जा चुकी है। पुलिस जल्द ही इस तरह की फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

जनता से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]