सिरमौर में पैर फिसल कर ढांक में गिरा 46 वर्षीय व्यक्ति, मौत
HNN/ राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय रणबीर सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी सठार, डाकघर हाब्बन, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रणबीर लकड़ी काट रहा था। इस दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। ढांक में गिरने से व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ।
घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी अरुण मोदी द्वारा हादसे की पुष्टि की गई है।