सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के इतने पद….
HNN/ नाहन
राजगढ़ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के तहत 10 पद आंगनबाड़ी कार्यकताओं तथा 19 पद सहायिकाओं के भरे जायेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 20 अगस्त 2024 को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में साक्षात्कार लिये जायेंगे। पात्र प्रार्थी 12 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र धार पुजैरा, बखोग, कड़ोली, घोटाड़ी, लाना मियूं, उलख कतोगा, नाणू बगोड़िया, सैर मनोन आंगनबाड़ी केन्द्र तथा राजगढ़ नगर पंचायत वार्ड न. सात व वार्ड न. 4 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 10 रिक्त पद भरे जाने हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र दूण देरियां, बगड़ पनौटी, बड़ू साहब-एक, बखौटा, जेलग, पड़िया, कोट डांगर, डिब्बर, कोटला, रिटब पाल, कुड़िया कड़ग, लाना मछैर, छोग, झांगन, भुज्जल, घोटाड़ी, कोठिया, करगाणु, सैर मनोन आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 19 पद भरे जायेंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु प्रार्थी की शैक्षकि योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक उसी आंगनबाड़ी केन्द्र की लाभान्वित पोषक क्षेत्र का सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कि चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मासिक मानदेय 10 हजार रुपये तथा सहायिका को 5500 रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष नम्बर 01799-220542 पर संपर्क किया जा सकता है।