सिरमौर में 1 अगस्त को होने वाली शास्त्री पदों की काउंसलिंग स्थगित
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर में शास्त्री के पदों के लिए 1 अगस्त, 2024 को होने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि न्यायलय के आदेशानुसार अगले आदेशों तक काउंसलिंग पर रोक लगा दी गई है।