Loading...

सिरमौर में 14,752 बच्चों ने दी 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Ankita • 17 Mar 2023 • 1 Min Read

152 परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वाड की रही पैनी नजर

HNN/ शिमला

जिला सिरमौर में शुक्रवार को आज बारहवीं कक्षा का पॉलिटिकल साइंस तथा दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ। इस बार की बोर्ड परीक्षा में जिला सिरमौर में बारहवीं कक्षा के अंतर्गत 7,855 तथा दसवीं कक्षा के लिए 6,864 छात्र-छात्राएं इनरोल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिला सिरमौर में कुल 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 6 प्राइवेट तथा 146 सरकारी हैं। परीक्षा में नकल रोकने को लेकर उपनिदेशक हायर एजुकेशन, उप निदेशक प्राइमरी उपनिदेशक इंस्पेक्शन तथा उपनिदेशक एलिमेंट्री सहित एसडीएम सिरमौर के द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वाड मुस्तैद रही।

खबर लिखे जाने तक कितने मामले जिला सिरमौर में नकल के पकड़े गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। नकल के कितने मामले बने हैं इसको लेकर अगला अपडेट जानने के लिए हिमाचल नाउ न्यूज़ के साथ बने रहे। खबर की पुष्टि उपनिदेशक हायर एजुकेशन करमचंद के द्वारा की गई है।