Loading...

सिरमौर में 21 वर्षीय युवक के कब्जे से पुलिस ने पकड़ी इतने किलोग्राम चूरापोस्त, मामले की जाँच जारी

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के बातामंडी में पुलिस ने चूरापोस्त की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश बिष्ट (21) पुत्र दौलत सिंह निवासी बाह बाजार, जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बातामंडी के पास एक युवक काले रंग का बड़ा बैग छिपाकर बैठा हुआ था। नाके पर मौजूद पुलिस काफी देर तक युवक की हरकतों को देखती रही। जैसे ही युवक की नजर पुलिस पर पड़ी, वह घबरा गया और वहां से भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली।

इस दौरान उसके कब्जे से 12.500 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।