सिरमौर में 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने क्लीयर किया गाउंड टेस्ट
593 महिला अभ्यर्थी शारीरिक व ग्राउंड परीक्षा पास करने में रही असफल
हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन
जिला मुख्यालय में आरक्षी पदों के लिए चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी सैकड़ों की तादाद में महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 214 महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट क्लीयर किया।
बता दें कि 11 से 20 फरवरी तक जिला सिरमौर की पुलिस लाइन नाहन में महिला और पुरूष के आरक्षी पदों के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक गुरू देव शर्मा की अध्यक्षता में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा के लिए पुलिस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 14 फरवरी तक महिला आरक्षी पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें बुधवार को कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से कुल 809 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा के दौरान कुल 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने यह परीक्षा पास की है, जबकि 593 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रही।