HNN /नाहन
सिरमौर में शनिवार को लोक अदालतों में 2281 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान पूर्व मुक्कदमेबाजी के 1266 मामलों में से 159 और अदालतों में लंबित 6787 मामलों में से 2122 मामलों का निपटारा हुआ।
अदालत में बिजली व पानी बिल, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन, खनन, शॉप एक्ट, बीएसएनएल समेत अन्य सिविल केस के कुल 8053 मामले निपटान के लिए आए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालतों में लोगों का भारी रुझान बढ़ा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला न्यायालय समेत अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 11 बैंच लगाई गईं। जिला न्यायालय नाहन में छह बैंच, पांवटा साहिब में तीन, शिलाई और राजगढ़ न्यायालयों में एक-एक बैंच पर मामलों का निपटारा किया गया।
इस दौरान लोक अदालतों में 2,95,20,295 रुपए का सेटलमेंट किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में 8053 मामलों में से 2281 का मौके पर निपटारा किया गया है।

