Loading...

सिरमौर सोलन की दो इकाइयों पर सीबीआई की बड़ी कार्यवाही

Shailesh Saini 23 Jan 2025 Edited 23 Jan 1 min read

काला अंब और बद्दी की है दोनों इकाइयां, बैंक के साथ करोड़ों का है फ्रॉड

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में 2 अलग-अलग राष्ट्रीयकृत बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामलों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन मामलों में निजी कंपनियों ने दोनों बैंकों से कुल 36.34 करोड़ रुपये का नुकसान की धोखाधड़ी की है।

भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी

इनमें भारतीय स्टेट बैंक के साथ 33 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक के साथ 3.34 करोड़ का फ्रॉड किया है। सीबीआई ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

जिला सोलन और सिरमौर से जुड़े मामले

सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले ये मामले जिला सोलन और सिरमौर से जुड़े हैं। पहला मामला जिला सोलन की बद्दी से जुड़ा है, जहां हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक की बद्दी शाखा से 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक और निदेशक पर आरो

आरोप है कि संबंधित कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक संधरपल्ले वेंकटैया और निदेशक गुड़लुरु मस्तान ने कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

दूसरे मामले में पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी

दूसरे मामले में सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 3.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए देवांग सेल्स कॉर्पोरेशन के दो साझेदारों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला कर रही जांच

उधर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला दोनों मामलों की जांच कर रही है। इन घोटालों से सरकारी खजाने को कुल 36.34 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बारे में और अधिक जानकारी को लेकर के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जानकारी तो यह भी मिली है कि एक कंपनी राजस्थान में रजिस्टर्ड है जिसकी इकाई काला अंब में लगी।