Loading...

सिरमौर, सोलन व शिमला के उपायुक्तों को स्थानांतरित करने की मांग

Ankita • 27 Mar 2024 • 1 Min Read

बीजेपी ने तीनों जिलों के डीसी की केंद्रीय चुनाव आयोग से की शिकायत

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के उपायुक्तों को केंद्रीय चुनाव आयोग से स्थानांतरित करने की मांग की गई है। बता दें यह तीन जिले शिमला, सोलन और सिरमौर है। बीजेपी ने इन तीनों डीसी की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है।

शिकायत में कहा गया है कि शिमला संसदीय क्षेत्र में तीन अधिकारी इसी संसदीय क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से इसी संसदीय क्षेत्र में तैनात हैं। इनकी कार्यकाल की अवधि भी 3 साल से ज्यादा है।

चुनाव आयोग को दी शिकायत में लिखा गया है कि लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल विधानसभा के लिए उपचुनावों की भी अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसलिए प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन सभी अधिकारियों को तुरंत स्थानांतरित किया जाए।

भाजपा ने कहा है कि डीसी शिमला अनुपम कश्यप जो शिमला जिला के शोघी के रहने वाले हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र से ही संबंधित हैं। इसके साथ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा जो शिमला जिला के रहने वाले हैं और इसी संसदीय क्षेत्र में तैनात हैं। उपायुक्त सोलन भी शिमला जिला से संबंध रखते हैं।