सिलेंडर में अचानक लगी आग, हादसे में एक महिला व दो बच्चे झुलसे
HNN/ सोलन
जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ के गांव मगनपुरा में एक घर में सिलेंडर में अचानक ही आग लग गई। घटना में 2 छोटे बच्चे व एक महिला झुलस गई है। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 10 लाख का नुक्सान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।
जानकारी के मुताबिक, राम नाथ अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान अचानक ही सिलेंडर में आग भड़क उठी। हादसे की चपेट में आने से एक महिला व 2 छोटे बच्चे भी झुलस गए, जिनके हाथ व पांव में चोट आई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में घर में रखा सामान आभूषण, फ्रिज, कूलर, टेबल फैन, पंखे, पेट्टियां, अलमारी, कुर्सियां, कपड़े जलकर राख हो गए है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।