Loading...

सिविल अस्पताल करसोग में नहीं मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा, मरीज परेशान

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी जिला का दुर्गम क्षेत्र करसोग के नागरिक चिकित्सालय में काफी समय से अल्ट्रासाऊंड नहीं हो रहे है। ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से जब अल्ट्रसाऊंड के लिए शिमला या मंडी जाना पड़ता है।

इसके अलावा प्राइवेट लैब में अल्ट्रासाऊंड करवाना पड़ता है, जहां उन्हें हजारों रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। बता दें करसोग मंडी से 110 किलोमीटर दूरी पर व शिमला से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर बसा है।

बता दें करसोग नागरिक चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट का पद लगभग 2 वर्षों से खाली है, जिसके चलते लाखों की लागत से लगी मशीन धूल फांक रही है। अच्छे स्वास्थ्य का दम भरने वाली सरकार भी अभी तक करसोग नागरिक चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भर पाई है।