सिविल सप्लाई ऊना ने अवकाश के चलते स्थगित किए परिवहन ढुलाई तथा मजदूरी के टेंडर
अब इस दिन दोपहर 12:00 खोली जाएंगी निवेदिताएं- बोले राजीव शर्मा
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता द्वारा 31 मई को खोले जाने वाली परिवहन ढुलाई तथा मजदूरी कार्यों की निवेदिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। जिला नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि 31 मई को पीपलू मेला के चलते लोकल होलीडे घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय अवकाश के चलते टेंडर की तिथि पोस्टपोन की गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन माल ढुलाई तथा मजदूरी कार्यों के लिए अब जो निवेदिता एवं आंमत्रित की गई थी। वह 2 जून को दोपहर 12:00 बजे खोली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के द्वारा इसके लिए तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो इसके लिए कमी कर्मचारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित कर दी गई है।