सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार यूपीएससी केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्ति पदों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर रहा है।
इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) शामिल हैं। साथ ही कुल वैकेंसी में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।
एडमिड कार्ड ऐसे करें डाउनलोड…
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें
सभी आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखाई देगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।