HNN/ लाहौल-स्पीति
जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर आज रविवार को देश की दूसरी स्नो मैराथन स्पर्धा हुई। बता दें इस स्नो मैराथन में भारतीय सेना के जवान, नौसेना के नाविकों सहित 300 से अधिक धावकों ने दौड़ लगाई। स्नो मैराथन दो वर्गों में हुई। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन।
जबकि पांच किलोमीटर और एक किलोमीटर वर्ग में भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस स्नो मैराथन के लिए चंद्रा नदी के बाएं किनारे की ओर सस्पेंशन ब्रिज, सिस्सू नर्सरी से आयोजन स्थल तक का ट्रैक निधार्रित किया गया। स्नो मैराथन के स्थानीय संयोजक राजेश चंद ने कहा कि स्नो मैराथन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बर्फ की चादर पर रविवार सुबह 6:00 बजे दौड़ शुरू हुई। इस तरह के आयोजनों से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इस तरह के आयोजन से जहां रोमांच पैदा होता है। वहीं, साहसिक खेलों के शौकीनों का ध्यान भी जाता है। विंटर सीजन में विश्व के मानचित्र पर लाना लाहौल को लाना आसान काम नहीं ,लेकिन कोशिश की जा रही है कि साहसिक खोलों की गतिविधियों को यहां पर ज्यादा से ज्यादा किया जाए। इससे देश -विदेश के पर्यटकों के साथ यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर रीच इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार, मुख्य आयोजन सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन, आयोजन निष्पादन प्रमुख राजेश चांद व गौरव सिमर कार्यकारी निदेशक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group