सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा भरें जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 150 पद, इतने मार्च को यहां होगा इंटरव्यू….

By Ankita March 15, 2023 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए, बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के 150 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 20 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 21 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब, 22 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा व 23 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अनीता गौतम ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदो के लिए प्रार्थी की आयु 21 से 37 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 16,000 से 18,500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षत्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अनीता गौतम ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।