सिस सिक्योरिटी इंडिया में सुरक्षा गार्ड के भरें जाएंगे 100 पद
HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा गार्ड के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 दिसम्बर को प्रात 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ-साथ अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 12 से 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 7807306334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।