Loading...

सीआईएससीई ने घोषित किया आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम

PARUL • 6 May 2024 • 1 Min Read

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org. पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस साल कक्षा 12वीं में 98.19 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है, वहीं कक्षा 10वीं में 99.47 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 10वीं के लिए 28 मार्च और कक्षा 12वीं के लिए 3 अप्रैल को समाप्त हुई थी।

बता दें पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का परिणाम 98.94 फीसदी रहा था। जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 96.93 फीसदी दर्ज किया गया था।

ऐसे करें डाउनलोड….

सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।

उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।

छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।