लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीआरपीएफ जवान का निधन, घर में छाया अँधेरा, 2001 में हुए थे भर्ती

PRIYANKA THAKUR | 25 दिसंबर 2022 at 12:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

विकासखंड झंडूता के तहत आती पंचायत बरठीं के जवान दीपक के निधन से घर में अँधेरा छा गया है। जवान दीपक को कैंडिया श्मशानघाट पर अंतिम विदाई दी गई, जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार पांच माह पहले कोविड की एहतियातन डोज लगवाने के बाद दीपक के लंग्स ने काम करना बंद कर दिया।

जिसके चलते उनका इलाज आईटीबीपी अस्पताल चंडीगढ़ में चल रहा था। लेकिन शुक्रवार रात को दीपक की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके चलते उनका निधन हो गया। दीपक अपने पीछे पत्नी, 13 साल का बेटा और 14 साल की बेटी छोड़ गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे कि दीपक कुमार 62 बटालियन सीआरपीएफ अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में तैनात थे। दीपक 2001 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उसके बाद लगातार वह देश के लिए अपनी सेवाएं देते आ रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]