सीआरपीएफ में तैनात हिमाचल के हवलदार ने सर्विस गन से गोली मारकर की आत्महत्या
HNN/ मंडी
झारखंड के गुमला जिले में सीआरपीएफ में तैनात हिमाचल के हवलदार ने अपनी सर्विस गन एके-47 से खुद को गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि हवलदार ने यह खौफनाक कम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान संजय कुमार (38) गांव न्यूल ग्राम पंचायत जयदेवी उपमंडल सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार दीपावली मनाने के के बाद 19 नवंबर को अपने घर से झारखंड में 218 सीआरपीएफ बटालियन सिलम गुमला के लिए रवाना हुए। जिसके बाद वहां पहुंचने पर वह लगातार रोजाना परिवार के साथ संपर्क में थे।
इस दौरान सोमवार को सर्विस गन एके-47 से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पंचायत प्रधान पावनी देवी के अनुसार संजय कुमार की पार्थिव देह मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की बात कही गई है। बुधवार दोपहर तक पार्थिव देह घर पहुंचेगी।