Loading...

सीएम केजरीवाल को झटका, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श की याचिका खारिज

Ankita • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। इंसुलिन की मांग को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श की याचिका खारिज कर दी है। हफ्ते भर से केजरीवाल को इंसुलिन नहीं देने को लेकर आम आदमी पार्टी हंगामा कर रही है।

केजरीवाल ने याचिका में तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उन्हें इंसुलिन देने का निर्देश देने और उनके शुगर लेवल और डायबिटीज को लेकर हर रोज 15 मिनट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से परामर्श की अनुमति देने की मांग की थी।

कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रही है और तिहाड़ प्रशासन झूठ बोल रहा है।

अदालत ने केजरीवाल की सेहत को लेकर कहा कि अगर किसी विशेष परामर्श की जरूरत हो, तो तिहाड़ जेल ऑथोरिटी एम्स के मेडिकल बोर्ड से सलाह लेगी। एम्स के डायरेक्टर एक बोर्ड का गठन करेंगे, बोर्ड में सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट/डायबेटोलॉजिस्ट शामिल होंगे।