Loading...

सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से की अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में सीएम केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल को शक है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा, गिरफ्तारी के बाद मेरा वजन 7 किलो घटा है। मेरा कीटोन लेवल हाई है। मुझे किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। जिसके लिए मुझे पीईटी-सीटी स्कैन और कई टेस्ट करवाने की ज़रूरत है। इसलिए उन्होंने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से 7 दिन का समय मांगा है।

बता दें कि 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई थी। उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। गौर हो कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।