Loading...

सीएम के आदेश पर धर्मपुर उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हुई 20 सोलर लाइट्स

Ankita 22 Aug 2023 Edited 22 Aug 1 min read

विधायक धर्मपुर के त्वरित संज्ञान के बाद मुख्यमंत्री ने दिए थे आदेश

HNN/ मंडी

मंडी ज़िला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 8 पंचायतें सोलर लाइट्स से रोशन हो गई हैं। बता दें गत दिनों भारी बरसात से बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों ब्रांग, रखोह, भरौरी, धर्मपुर, कमलाह, जोढन, तनियार ग्राँम पंचायतों व बनेरडी पंचायत के मलौन में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो जाने के कारण अंधेरा छा गया था जिससे गाँव वासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा को दिए गए आदेशों पर 24 घंटों के भीतर कार्यवाही सुनिश्वित कर 20 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर दी गई।

बनेरडी के गाँव मलौन में भूस्खलन की चपेट में आए भू-भाग से होकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हिमउर्जा द्वारा सोलर लाइट्स, पोल व अन्य सामान गाँव तक पहुचाता तथा निर्धारित समय में सोलर लाइट्स स्थापित किए। इस सुविधा की प्राप्ति से प्रभावितों को बहुत राहत मिली है।