सीएम के कोरोना पॉजिटिव आने से आभार रैली और विधानसभा का शीत सत्र स्थगित

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने से उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा का शीत सत्र भी स्थगित कर दिया गया है।

अब शीत सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट होगा।

निगेटिव रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यक्रम तय होंगे। बता दें कि सीएम पांच दिनों तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे।