Loading...

सीएम बोले- प्रदेश में मिशन रिपीट करेगी भाजपा, ओपीएस को लेकर कही यह बात…

SAPNA THAKUR • 10 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार एक बार फिर से मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा, पांच साल बाद रिवाज बदलेगा और एक बार फिर हिमाचल में कमल खिलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का एक रिवाज बदला गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। निश्चित रूप से इन चुनाव में भाजपा रिपीट करने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने के बाद एकदम प्रचार उठा है। यह इनके व्यवहार में ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सहयोग दिया गया है, उसे पूरा करना है। एम्स का शिलान्यास हुआ, बहुत बड़ी सौगात हिमाचल को दी गई है।

सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले आखिरी दांव खेलते हुए कहा है कि कर्मचारी ओपीएस को लेकर किसी के बहकावे में ना आए। ओपीएस को लेकर एक कमेटी बनाई गई है, अगर इस दिशा में कोई कुछ कर सकता है तो वह देशभर में बीजेपी की सरकार ही है।