सीएम सुक्खू को एम्स दिल्ली से हुई छुट्टी, अब शिमला के लिए हुए रवाना

SUKKHU.jpg

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज एम्स दिल्ली से छुट्टी हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम दोपहर बाद 1 बजे तक शिमला पहुंच जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह खराब मौसम और बारिश के कारण हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। अब सीएम आज शिमला पहुंचेंगे। उच्च अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

डॉक्टरों ने कुछ दिनों के लिए लोगों से मिलने-जुलने और सफर नहीं करने की सलाह दी है। शिमला पहुंचने पर भी मुख्यमंत्री कुछ दिन अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला में आराम करेंगे।