लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम सुक्खू ने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार की करी सराहना

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 10:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना की। सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार सभी विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं।

देश व प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार द्वारा प्रदर्शित लग्न तथा मेहनत युवाओं को सफल बनने की सीख देती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने जिस प्रकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]