लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम सुक्खू ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा, प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने के निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 सितंबर 2025 at 5:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एचपीएमसी को सेब ढुलाई के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने के आदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार का मानसून हिमाचल प्रदेश पर भारी पड़ा है। तेज बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं ने भारी जन-धन की हानि पहुंचाई है।

शिमला

मुख्यमंत्री का संवेदनात्मक संदेश
सीएम सुक्खू ने कहा कि हर उस परिवार के दुख में सरकार साझेदार है, जिसने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जाए और जरूरी संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सेब ढुलाई पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने एचपीएमसी को अपने संग्रहण केंद्रों से सेब की ढुलाई के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने को कहा ताकि बागवानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

सरकार युद्धस्तर पर जुटी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पूरी मशीनरी युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और हालात को सामान्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में शामिल अधिकारी
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरदीप सिंह बावा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]