Loading...

सीएसआईआर-यूजीसी-नेट की परीक्षा स्थगित, एनटीए ने बताई यह वजह…

Ankita • 21 Jun 2024 • 1 Min Read

सीएसआईआर-यूजीसी-नेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ही कराया जाता है। ये परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होने वाली थी।

एनटीए ने कहा कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और संचालन से जुड़े मुद्दों के कारण इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। साथ ही कहा कि इस परीक्षा के आयोजन के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

एनटीए ने कहा कि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नई अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। साथ ही कहा कि किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए परीक्षार्थी एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।