सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड…
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज 16 जून, 2024 को जून सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर यूजीसी नेट) 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है।
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25, 26 और 27 जून को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप…..
सबसे पहले उम्मीदवनार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर सीएसआईआर नेट 2024 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपकी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।