Loading...

सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए इस दिन यहां होंगे ट्रायल…..

PARUL • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना की सीनियर कबड्डी टीम के लिए 27 फरवरी को ट्रायल प्रक्रिया रुद्रा अकादमी ऊना मैदान में होगी। बता दें राज्य स्तरीय सीनियर ब्वॉयज कबड्डी प्रतियोगिता मंडी के सुंदरनगर में मार्च के पहले सप्ताह होने जा रही है।

यह जानकारी कबड्डी एसोसिएशन जिला ऊना के प्रधान अभिषेक शर्मा व महासचिव ऋषभ कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि कबड्डी ट्रायल के लिए 200 रुपये फीस रखी गई है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि दो बजे तक मैदान में पहुंच जाएं।

उन्होंने कहा कि ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सुंदरनगर (मंडी) में 3 व 4 मार्च को होने जा रही सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।