Loading...

सीबीआई केस में इस दिन तक बढ़ी सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत….

Ankita • 12 Jul 2024 • 1 Min Read

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

इससे पहले आज अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। अहम बात यह है कि केजरीवाल को यह राहत ईडी से जुड़े मामले में दी गई है और फिलहाल वे सीबीआई की हिरासत में हैं। ऐसे में उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा।

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आज उन्हें सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था। सीबीआई शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही है।