नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक युवक को पकड़ा है। शनिवार को सीबीआई टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और युवक को कुशीनगर से दबोचा है। पकड़े गए युवक का नाम निखिल बताया जा रहा है।
18 जून को एनटीए द्वारा पेन-पेपर मोड (ओएमआर शीट) में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे 19 जून को गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया था। इस मामले में सीबीआई पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, निखिल ने भी यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी। निखिल करीब एक महीना पहले कुशीनगर सिधुआ आया था और यहां रह रहा था। निखिल ने यूजीसी नेट पेपर के कुछ अंश टेलीग्राम पर पोस्ट किए थे। मामले की पूछताछ में सीबीआई की टीम लगी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार देर रात यूजीसी नेट 2024 को रद्द करने की घोषणा की। 18 जून को पेपर और 19 को रद्द। बता दें कि यह परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। अब इस मामले में सीबीआई जांच में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





