Loading...

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से होंगी शुरू….

PARUL • 8 Jun 2024 • 1 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 जुलाई को निर्धारित है।

कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा सभी विषयों के लिए सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का समय भी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

छात्र सीबीएसई पूरक परीक्षा तिथि पत्र 2024 आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें यह पूरक डेट शीट अस्थायी है और अंतिम डेट शीट सीबीएसई पूरक परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की अंतिम तिथि के बाद जारी की जाएगी।