Loading...

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 87.33% हुए पास, ऐसे करें चेक….

Ankita • 12 May 2023 • 1 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर द‍िया है। बता दें इस साल कुल 87.33 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जारी रिजल्‍ट में कुल 87.33 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। छात्राओं का रिजल्‍ट छात्रों से 6 प्रतिशत बेहतर रहा है। लड़कों का र‍िजल्‍ट जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्‍ट 90.68 प्रतिशत है।

यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें.
3. लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
4. आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
5. छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.