Loading...

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट घोषित, 93.12 प्रतिशत हुए पास, ऐसे करें चेक……

Ankita • 12 May 2023 • 1 Min Read

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट का इंतजार खत्‍म हो गया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में भी त्रिवेन्‍द्रम जिला अव्‍वल रहा है। परीक्षा में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर विजिट कर अभी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

इस साल 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21,84,117 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 21,65,805 छात्र परीक्षा देने पहुंचे और 20,16,779 छात्र पास हुए हैं। 10वीं में पास होने वाले छात्रों का पास प्रतिशत 93.12 प्रतिशत रहा है।

यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
2: होम पेज पर, ‘CBSE 10th Result Direct Link’पर क्लिक करें।
3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं.