सीमा सड़क संगठन में तैनात चालक की मौत, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
HNN/ मंडी
जिला मंडी में तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर के गांव खादर निवासी संतोष ठाकुर आयु 39 वर्ष पुत्र रोशन लाल ठाकुर जोकि सीमा सड़क सुरक्षा संगठन में बतौर चालक के पद पर सेवारत हैं तो उनका गत वीरवार को पदम से वापसी आते समय सिंगला टॉप पर अचानक तबीयत बिगड़ने से सांस की दिक्कत आने लगी थी, जिन्हें साथियों द्वारा केलांग के अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां पर चिकित्स्कों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
संतोष कुमार का शव बीते शुक्रवार देर रात उनके गांव खद्दर पहुंचा शव पहुंचते ही गांव में हाहाकार मचा गया और सारा गांव सदमे में डूब गया शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ संतोष ठाकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके इकलौते बेटे 10 वर्षीय अक्षित ठाकुर ने दी इसी के साथ वहां पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस प्रशासन अधिकारियों कर्मियों सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संतोष ठाकुर के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन के डीएसपी सरकाघाट कुलदीप जोगिंदरनगर, कार्यवाहक थाना प्रभारी गोविंद राम, जोगिंद्रनगर तहसीलदार मुकुल शर्मा, एसआई अनिल कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा संतोष ठाकुर के पार्थिव शरीर को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई।